जानिए कौन हैं राकेश सिंह, क्यों बनाया MPBJP का प्रदेश अध्यक्ष | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। जैसा कि भोपालसमाचार.कॉम ने बताया था जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को अमित शाह की टीम में सदस्य नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि नंदकुमार सिंह अब अपनी लोकसभा सीट पर ध्यान देंगे। सम्मान बचाए रखने के लिए उन्हे राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। 

अरुण सिंह राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा मुख्यालय प्रभारी के हस्ताक्षर से जारी नियुक्त पत्र में राकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष एवं नंदकुमार सिंह चौहान मप्र, अशोक परमानी विधायक राजस्थान एवं डॉक्टर के हरिबाबू सांसद आंध्रप्रदेश को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले ही नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने सरकारी बंगले पर लगे बोर्ड से पदनाम 'प्रदेशअध्यक्ष' पर सफेद कागज चिपकवा दिया था। 

मोदी के भरोसेमंद सांसद हैं राकेश सिंह

जबलपुर सांसद राकेश सिंह को पीएम नरेंद्र मोदी का भरोसेमंद सांसद माना जाता है। राकेश सिंह केन्द्रीय कार्यकारिणी में भी रह चुके हैं और एमपी में पार्टी के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में सह प्रभारी भी रह चुके हैं। राकेश सिंह लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक हैं और केन्द्रीय कोयला खनन एवं इस्पात संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं। दरअसल, राज्य में कोई भी बड़ा प्रतिनिधित्व महाकौशल और विशेष रूप से जबलपुर से नहीं रहा है और यह क्षेत्र बीजेपी का सबसे मज़बूत गढ़ माना जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह का परिचय
1910/ए, राइट टाउन, जबलपुर स्थित आॅफिस से राकेश सिंह की राजनीति का संचालन होता है। इन्होंने साईंस कालेज, जबलपुर से बीएससी पास किया है। 1978-1979 में राजनीति की शुरूआत की और कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। कॉलेज छूटा लेकिन राजनीति नहीं छूटी। 1994-1995 में जबलपुर टिम्बर मर्चेन्ट्स एण्ड सॉ मिल ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव में सदस्य निर्वाचित हुए। 1994 और 1999 में विधानसभा चुनाव का संचालन किया। 2001 में इन्हे जबलपुर (ग्रामीण) का अध्यक्ष बनाया गया। 2004 में जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 14/वीं लोक सभा के लिये भाजपा ने टिकट दिया और करीब 1 लाख वोटों से जीत हासिल की। इसके बाद से राकेश सिंह लगातार सांसद हैं। 2010 में राकेश सिंह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!