MP BJP प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का असली नाम... | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सांसद राकेश सिंह को नियुक्त कर दिया गया। एक सादा समारोह में हुई ताजपोशी जो जोशपूर्ण बताने की कोशिश की गई। मप्र में अब हर कोई राकेश सिंह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। 'RAKESH SINGH की ताजपोशी के पीछे 54% वोटों का गणित' तो हम बता रही चुके हैं। अब हम बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का असली नाम कुछ और है। जी हां, उनका असली नाम है 'घनश्याम सिंह' यही उनकी मार्कशीट में दर्ज भी है। 

आपराधिक मामला भी दर्ज है
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर साइंस कॉलेज से पास आउट हैं। छात्र राजनीति में प्रह्लाद पटेल के अनुयायी रहे राकेश सिंह कैंपेनिंग करने के साथ-साथ पोस्टर बनाने में भी अव्वल हैं। राकेश सिंह का वास्तविक नाम (मार्कशीट में) घनश्याम सिंह है, यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। चुनाव आयोग में जमा शपथ पत्र के अनुसार राकेश सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के खिलाफ 1 आपराधिक मामला भी दर्ज है। यह रेल रोको आंदोलन के दौरान दर्ज किया गया था। 

5 साल में 3 गुनी हुई संपत्ति
सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी का नाम माला सिंह है। इनकी 2 बेटियां हैं। 2009 में चुनाव आयोग को सौंपे शपथपत्र में राकेश सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए से थोड़ा कम बताई थी जबकि 2014 में जमा किए गए शपथ पत्र में राकेश सिंह की संपत्ति 2 करोड़ 65 लाख रुपए दर्ज है। यानी 5 साल में राकेश सिंह की संपत्ति में करीब 3 गुना का इजाफा हुआ। 

शेयर बाजार में पैसा, 2 फर्मों में पार्टनर
राकेश सिंह उर्फ घनश्याम सिंह ने कुछ पैसा शेयर बाजार में भी लगा रखा है। जबकि 2 फर्मों ठाकुर टिम्बर एवं गोमती कंस्ट्रक्शन में पार्टनर भी हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!