डबरा में पानी के लिए खून खराबा: युवक की हत्या | CRIME NEWS

DABRA | GWALIOR | SAMACHAR | जिले के डबरा तहसील के कैरुआ गांव मे पानी के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक का नाम बृजेन्द्र परमार है। दरअसल बृजेन्द्र के पिता रतन सिंह और सुशील भार्गव नाम के शख्स के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते सुशील ने युवक को गोली मार दी। वो अपने दोनों बेटों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

बृजेन्द्र के पिता का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद खत्म होने के बाद बृजेन्द्र अपने भाई प्रवेन्द्र और पिता रतन सिंह के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आने पर दोनों ने पलटकर देखा तो बृजेन्द्र को गोली लगी थी और वह जमीन पर गिरा हुआ था। 

गोली मारने के बाद सुशील अपने दोनो पुत्रों के साथ फरार हो गया है। ब्रजेन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेन्द्र के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ सुशील पर मामला दर्ज किया है, जबकि वारदात के समय सुशील के दोनों बेटे भी उसके साथ थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!