दिव्यांका त्रिपाठी ने दी गुडन्यूज | BOLLYWOOD NEWS

Bhopal Samachar
टीवी की जानी मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती है। पिछले दिनों ही दिव्यांका को लेकर खबर आई थी कि वह मां बनने वाली है, लेकिन तब दिव्यांका ने इस खबर को गलत बताया था लेकिन अब दिव्यांका ने अब ऐसा इशारा दिया है कि जिससे कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वह बहुत जल्द कोई खुशखबरी दे सकती है। 

बता दें कि दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे वीडियो को साझा किया है जिसे देखकर लग रहा है कि दिव्यांका और विवेक दहिया जल्द ही अपने फैंस को खुशखबरी दे सकते है। दरअसल दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिस वीडियो को साझा किया है, उसमें उनके पति विवेक और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे है और सभी के हाथों में बच्चों से जुड़ी हुई कोई ना कोई चीज दिख रही है। इस वीडियो को साझा करने के साथ-साथ दिव्यांका ने लिखा है कि, ‘बेबी ऑन द वे’। वीडियो में विवेक के हाथों में दूध की बॉटल नजर आ रही है तो वहीं दिव्यांका के हाथों में आइस कैंडी नजर आ रही है।

इस वीडियो को देखकर हर कोई उत्सुक हो गया लेकिन इस उत्सुकता को दिव्यांका के पति विवेक ने जल्द ही खत्म भी कर दिया। विवेक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करके इस बात की जानकारी दी है कि दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं है। दरअसल दिवेक अपने खास दोस्त किरण और नेहा के बेबी शॉवर पार्टी में गए थे और ये वीडियो इस पार्टी का ही है।

बता दें कि दिव्यांका इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में नजर आती है। इसी सीरियल के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक से हुई थी। साल 2016 में दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंधे थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!