BJP: सिर्फ नंदकुमार सिंह ही नहीं, और भी कई बदलेंगे | MP NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। अगले कुछ घंटों में भाजपा की अंदरूनी राजनीति में बेहद अहम फैसले लिए जाने हैं। मध्यप्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला जल्द ही होने वाला है। बताया जा रहा है कि केवल नंदकुमार सिंह ही नहीं और भी कई बदलने वाले हैं। दरअसल, मप्र की कमान अब अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है। खबर है कि विनय सहस्त्रबुद्धे की विदाई तय हो चुकी है। उनके अलावा रामलाल को भी बदला जाएगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मप्र के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं भूपेन्द्र शुक्ला का नाम शार्टलिस्ट लिया गया है लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली में होगा। 

तोमर और विजयवर्गीय कर चुके हैं इंकार
चौथी बार प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए संगठन की कमान किसके हाथ हो, यह राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इस सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा के नाम चर्चाओं में हैं। हालांकि नरेन्द्र सिंह तोमर मीडिया से चर्चा में इस बात को सिरे से खारिज कर चुके हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनके नाम पर विचार हो रहा है। 

सहस्त्रबुद्धे की विदाई रामलाल भी बदलेंगे
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे की मध्यप्रदेश से विदाई तय मानी जा रही है। सहस्त्रबुद्धे को कुछ दिनों पूर्व ही अंतराराष्ट्रीय संस्कृति संबंध परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। सहस्त्रबुद्धे को किसी अन्य प्रदेश का प्रभार दिया जा सकता है। नए संगठन प्रभारी को लेकर भूपेन्द्र यादव या केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को भी प्रदेश से जोड़े जाने की संभावना है। अमित शाह की नई टीम के ऐलान के साथ ही दस सालों से अधिक समय से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद पर जमे रामलाल की विदाई के संकेत है। संगठन की इस मामले में संघ से चर्चा हो चुकी है। रामलाल को संजय जोशी के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया था। उनके स्थान पर सहसंगठन महामंत्री बीएल संतोष या बी सतीश की ताजपोशी हो सकती है।

नाम तय, ऐलान बाकी!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर कल तक तस्वीर साफ हो जाएगी। आज एक निजी टेलीविजन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यहां फैसले भी कार्यकर्ताओं की राय से लिए जाते हैं। सीएम के बयान के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय हो चुका है और इसका सिर्फ ऐलान होना बाकी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!