BJP MLA रामेश्वर शर्मा 6 दिन से घर नहीं लौटे, 5 अप्रैल को निकले थे | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा पिछले 6 दिन से घर नहीं लौटे हैं। दरअसल, वो किसान सम्मान यात्रा पर निकले हैं। पिछले 6 दिन में उन्होंने 75 गांव में जाकर किसानों का सम्मान किया। रात्रिविश्राम भी गांव में ही कर रहे हैं। रामेश्वर शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ 5 अप्रैल से हुजूर विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा पर है ज्ञात हो की विधायक रामेश्वर शर्मा पिछले छः दिनों में लगभग 75 से अधिक गाँव पहुंचकर हजारो किसान बंधुओ को सम्मानित कर उनकी चरण वंदना कर चुके हैं।

5 अप्रैल से किसान सम्मान यात्रा पर निकले विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना एक एक पल किसान बंधुओ के सम्मान में समर्पित कर रखा है ज्ञात हो की प्रतिदिन प्रातः 08:30 से प्रारंभ होने वाली किसान सम्मान यात्रा दिन भर चलती है विधायक शर्मा प्रतिदिन पूर्व से निर्धारित छोटे बड़े 14 से 15 गाँवो में किसान बंधुओ के बीच पहुँचते है एवं आखरी गाँव में किसान बंधुओ के बीच रात रुकते है ! गौरतलब है की आज बुधवार को विधायक रामेश्वर शर्मा मुगालिया छाप में किसान बंधुओ के बीच रात रुकेंगे। 

रात में होती है विकास कार्यो की समीक्षा
किसान सम्मान यात्रा के दौरान गाँव गाँव पहुँच रहे विधायक रामेश्वर शर्मा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन करते है साथ ही जनता की मांग को द्रष्टिगत रखते हुए फ़ोन पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देशित भी करते है ! विधायक शर्मा जिस गाँव में रात रुकते है वह वहां प्रशासनिक अधिकारियो नागरिक बंधुओ के साथ यात्रा मार्ग के गाँवो के विकास की समीक्षा करते है। खबर लिखे जाने तक विधायक रामेश्वर शर्मा 11 अप्रैल को टीलाखेडी, साइस्ताखेडी , बोरखेडी , कोडिया , नांदनी , सिकंदराबाद , बरखेडा नाथू के किसान बंधुओ के बीच उनका सम्मान करने पहुंचे। 

किसान सम्मान यात्रा में करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात
हुजूर विधानसभा के विभिन्न गाँवो में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में चल रही किसान सम्मान यात्रा के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा करोडो रुपए के विकास कार्यो की सौगात नागरिक बंधुओ को दी जा रही है इन विकास कार्यो में नवीन सामुदायिक भवन , सड़क, नाली, लाखो रुपए से मुख्यमंत्री नल जल योजना आदि शामिल है।

ये रहे उपस्थित
11 अप्रैल को किसान सम्मान यात्रा में सर्वश्री जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भोपाल ग्रामीण अशोक मीना , वरिष्ट भाजपा नेता रमेश वर्मा , मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेवाडा , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भोपाल ग्रामीण प्रमोद राजपूत, महामंत्री मनोज काम्बार, सुभाष शर्मा , संजय पराशर , वीरेंद्र मारण , सत्यनारायण शर्मा , मनीष त्यागी , राधेश्याम मेवाडा , सुदामा अहिरवार , ज्ञान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !