मप्र: 388 नगरीय निकायों के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी संघ ने काम बंद करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार हमसे ज्ञापन तो ले लेती है पर उस पर कार्रवाई कुछ नहीं की जाती है। यही कारण है कि अब समस्त कर्मचारियों ने काम बंद करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इसके चलते प्रदेश की समस्त नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों के अधिकारी कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सामुदायिक संगठनों की विभिन्न मांगों का निराकरण ना किए जाने के कारण कर्मचारियों ने काम बंद करने का निर्णय लिया है। 

नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नसीम अहमद का कहना है कि मांगों के निराकरण के लिए काम बंद कर हड़ताल पर जाने का प्रदेश स्तर पर 388 नगरीय निकायों ने एक साथ निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि निकायों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी
उन्होंने मांग की है कि निकायों के सेवा भर्ती नियमों में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद समाहित किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि मांगों का निराकरण न होने पर पूरे मध्यप्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल का सामना सरकार को करना होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !