OMG! बेटी ने सहेली के साथ अपाहिज पिता को पीट-पीटकर मार डाला | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। बाणगंगा थाने के नरवल इलाके में 22 वर्षीय बेटी ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपाहिज पिता की सरिए से इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। पिता की हत्या के बाद बेटी ने इसे सामान्य मौत बताया और अंतिम संस्कार की तैयारियां कर लीं परंतु तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। बताया जा रहा है कि आरोपित दोनों युवतियों के बीच समलैंगिक रिश्ता है। 

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम देवेंद्र (55) पिता सुंदरलाल त्रिवेदी निवासी सांवेर रोड मॉडर्न चौराहा है। टीआई तारेश सोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नरवल इलाके में किसी बुजुर्ग के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। मौके पर पहुंची टीम ने शव जब्त कर अरबिंदो अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि देवेंद्र का शुक्रवार रात बेटी साक्षी (22) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने सहेली सोनू शुक्ला के साथ मिलकर पिता के साथ मारपीट की।

दूसरी शादी कर ली थी पिता ने 
पड़ोस में रहने वाले बच्चा नामक युवक ने बताया कि उसके सामने सोनू ने लोहे की रॉड से पिटाई की थी। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी बनीबाई से कर ली थी। वह उसके साथ रहने लगा था। दोनों का एक बेटा भी है। पिता के दूसरी शादी करने के बाद बेटी साक्षी अलग रहने लगी थी। उसकी दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। पांच महीने पहले साक्षी पिता को अपने घर ले आई थी। दो साल पहले देवेंद्र को पैरालाइसिस अटैक आया था। जिसके कारण वे चल-फिर नहीं पाते थे।

चोट छिपाने के लिए पहना दिए थे नए कपड़े
शर्मा ने बताया सोनू और साक्षी साथ में रहते हैं। घर में मारपीट के दौरान देवेंद्र गिर गए थे। उन्हें उठाने के लिए सोनू ने पड़ोसी को बुलाया था। रात दो बजे घायल होने के बाद बच्चा नामक युवक से ऑटो मंगवाया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों सहेली ने देवेंद्र के शरीर पर लगी चोट छिपाने के लिए नए कपड़े पहना दिए थे। पड़ोसी की मदद से अर्थी सजाकर मुक्तिधाम ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।

समलैंगिक रिश्ते की भी मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक साक्षी और सोनू में समलैंगिक रिश्ता होने की जानकारी भी नरवल के लोगों से मिली है। दोनों के रिश्ते की जानकारी की तस्दीक की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार से जुड़े लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!