भोपाल, 13 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की लिस्ट में संशोधन किया है, जो इस प्रकार है:-
Madhya Pradesh 15 August 2026 Flag Hoisting: Revised List
- हरदा में कलेक्टर के स्थान पर मंत्री श्री करण वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।
- नर्मदापुरम में कलेक्टर के स्थान पर मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ध्वजारोहण करेंगे।
- पन्ना में कलेक्टर के स्थान पर मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ध्वजारोहण करेंगे।
- सीहोर में मंत्री श्री करण सिंह वर्मा के स्थान पर राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ध्वजारोहण करेंगी।
- खरगोन में मंत्री श्री विश्वास सारंगे के स्थान पर कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
- शाजापुर में मंत्री श्री इंदर सिंह परमार के स्थान पर कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
- टीकमगढ़ में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के स्थान पर कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।


