अनूपपुर, 13 अगस्त 2026: एक विधवा महिला ने अनूपपुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह ग्राम पंचायत की शिकायत लेकर, समाधान की उम्मीद से जनसुनवाई में कलेक्टर के पास आई थी लेकिन कलेक्टर साहब ने पूरी शिकायत ही नहीं सुनी और कह दिया Get lost. यहां बताना जरूरी है कि भारत में गेट लॉस्ट का मतलब "दफा हो जाओ" एवं "मेरी नजर से दूर हो जाओ" के अलावा "भाड़ में जाओ" भी होता है।
अपने पति के नाम स्वीकृत आवास मांगने आई थी
महिला ने बताया कि उसका नाम रामवती राठौर है। ग्राम पंचायत चोरभठी की रहने वाली है। उसके पति के नाम पर आवास स्वीकृत हुआ था लेकिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उसके प्रति की मृत्यु हो गई। विधवा महिला अपने पति के नाम पर स्वीकृत आवास की मांग कर रही है। महिला ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत में मांग की थी लेकिन ग्राम पंचायत ने उनकी मांग को खारिज कर दिया है इसलिए वह अपनी समस्या के समाधान के लिए मंगलवार दिनांक 11 अगस्त 2026 को, कलेक्टर की जनसुनवाई में आई थी।

