व्यापमं घोटाला के व्हिसिल ब्लोअर कांग्रेस में शामिल, टिकट की आस | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। देश भर की सुर्खियों में रहा व्यापमं घोटाला के व्हिसिल ब्लोअर में से एक पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने अब चुनावी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। रतलाम से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव हार चुके सकलेचा अब कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे। इसी के चलते सकलेचा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सकलेचा मूलत: भाजपा के कार्यकर्ता हैं एवं भाजपा के टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं। 

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पारस सकलेचा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया, अरुण यादव, सांसद कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी नेता दीपक अरुण और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पारस सकलेचा भाजपा की नीतियों के खिलाफ होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वहीं पारस सकलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। 

बता दें कि, पारस सकेलचा मध्य प्रदेश के रतलाम में पारस दादा नाम से मशहूर हैं। वो भाजपा के और निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। वे रतलाम से महापौर और 2008 में निर्दलीय विधायक रह चुके हैं। पारस व्यापम महाघोटाले के व्हिसल ब्लोअर हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि पारस सकलेचा कांग्रेस के टिकट पर रतलाम शहर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!