शर्मनाक हार के बावजूद उपचुनाव को फायदेमंद बता रहे हैं प्रभात झा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। तीन महीने की कड़ी मेहनत, दर्जनों मंत्री, आधा सैंकड़ा से ज्यादा विधायक, आचार संहिता से पहले कोलारस-मुंगावली में 1000 करोड़ के विकास कार्य, मुख्यमंत्री की दर्जनों सभाएं और सत्ता का भरपूरा दुरुपयोग करने के बावजूद शर्मनाक हार का सामना करने वाली भाजपा के नेता अब अजीब तरह के बयान जारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने भी इसे फायदे का सौदा बताया है। 

मुंगावली और कोलारस की हार पर कहा कि दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी फायदे में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इन परंपरागत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है। इससे साफ है कि अब सिंधिया के चेहरे का रंग उतर रहा है और जनता में उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली और शिवपुरी जिले के कोलारस उपचुनाव के नतीजों से शिवराज सिंह चौहान को झटका लगा है। 

मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को 2124 वोटों से शिकस्त दी है। वहीं कोलारस में महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8083 मतों से हराया। इन चुनाव में जीत के लिए शिवराज सिंह चौहान ने पूरी ताक झोंकी थी बावजूद इसके भाजपा सिंधिया के गढ़ को ढहाने में नाकाम रही।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!