पुलिस भर्ती में बाहरी: शिवराज सरकार के खिलाफ इंदौर में रैली | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस में सेवा देने की लालसा में कई वर्षों से तैयारी के बावजूद स्थानीय युवाओं के स्थान पर अन्य राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता मिलने से प्रदेश के युवा खासे नाराज हैं। इंदौर में आज बड़ी संख्या में युवाओं ने रैली निकालकर विरोध प्रर्दशन किया। इंदौर में तमाम युवाओं ने विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित ज्ञापन में चयन प्रक्रिया में हो रहे पक्षपात को उजागर करते हुए उनसे न्याय की गुहार लगाई। 

युवाओं ने अनुरोध किया है कि पुलिस विभाग में स्थानीय युवाओं को अवसर न देकर अन्य प्रदेश से आए युवाओं को संपूर्ण अवसर दिया जा रहा है। हमारे अधिकार को छीनकर बाहरी युवाओं को सौंपा जा रहा है जो हमारे साथ-साथ भविष्य में हमारे माता-पिता के साथ भी अन्याय है। 

युवाओं का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में उनसे स्थानीय निवासी होने का प्रमाणपत्र मांगकर चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। जबकि अन्य राज्य के आवेदकों के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!