MODI-YOGI पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अध्यापक सस्पेंड | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी करने वाले अध्यापक राकेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला उत्तरप्रदेश के मऊ जिले का है। यह पोस्ट उसने फेसबुक पर साझा कीं थीं। इससे पहले अध्यापक हिंदुओं के देवी देवताओं के संदर्भ में भी आपत्तिजनक पोस्ट कर चुका था। 

मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र में तैनात अध्यापक राकेश यादव ने अपने फेसबुक आईडी पर देवी-देवताओं सहित प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लगातार कई महान हस्तियों के चरित्र पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद शिकायत मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गम्भीरता से देखते हुए अध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। मामले में आगे भी जांच की जा रही है।

इस मामले पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मुह्म्दाबाद गोहना ब्लाक में तैनात अध्यापक राकेश यादव ने अपने फेसबुक के माध्यम से देवी-देवताओं पर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उनको तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!