SATNA के इंजी. तारेश शुक्ला के यहां लोकायुक्त का छापा, कालाधन की तलाश | MP NEWS

भोपाल। सतना जिले के अमरपाटन निवासी इंजीनियर तारेश शुक्ला के यहां आज लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त को शुक्ला के यहां आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिली थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शुक्ला के यहां मिले दस्तावेजों की छानबीन कर रही थी। संपत्ति का कुल मूल्य अभी पता नहीं चल पाया है। आरोप है कि इंजीनियर शुक्ला ने विभागीय अनियमितताएं की थीं। 

पत्रकार शिवेंद्र सिंह की रिपोर्ट के अनुसार रीवा लोकायुक्त पुलिस में डीएसपी बीके पटेल ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियर तारेश शुक्ला के अमरपाटन स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह दबिश दी गई। प्रारंभिक जांच में तारेश शुक्ला के पास कई वाहन, जमीन से जुड़े दस्तावेज और सोने-चांदी के अाभूषण होने की जानकारी मिल रही है। तारेश शुक्ला ने इतनी संपत्ति कैसे जुटाई, इसकी जांच की जा रही है। आवास से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि अमरपाटन में ही पदस्थापना के दौरान इंजीनियर शुक्ला पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें रीवा मुख्यालय में पदस्थ कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त को उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

अब तक इंजीनियर के यहां से इतनी संपत्ति का आंकलन हुआ है, जांच जारी है
आलीशान भवन निर्माण- 5633200
जमीन - 3248303
बैंक मैं जमा- 1341459
वाहन- 879000
सोना चाँदी- 335372
नगद- 28540
इन्वेनट्री- 142243
वाहन मैं फ्यूल- 422223
NH-7 पर 800 वर्ग फुट जमीन- 400000

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !