पुलिस को COLLEGE में मनचले नहीं मिले तो अतिथि विद्वान का जुलूस बना दिया | MANDLA NEWS

Updesh Awasthee
मंडला। मुख्यमंत्री द्वारा मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिए जाने के बाद पुलिस की लाठियां हर रोज दिखाई दे रहीं हैं। अतिउत्साही पुलिस अब सही और गलत का अंतर भी नहीं कर पा रही है। सरकारी कॉलेज में मनचलों की तलाश में आई पुलिस पार्टी को जब कोई नहीं मिला तो उन्होंने एक दिव्यांग अतिथि विद्वान को धर लिया। लाठियों से पीटा, जुलूस बना डाला। मामला नैनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मियों की मारपीट से दिव्यांग अतिथि विद्वान अमित सेन के पीठ में मौजूद ट्यूमर में दर्द बढ़ गया है। जिन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अतिथि शिक्षक का आरोप है कि, वो कॉलेज में एग्जामिनेशन ड्यूटी कर रहा था, तभी पुलिस उसके कक्ष में पहुंच गई।

दिव्यांग अतिथि शिक्षक की पुलिस ने की पिटाई
जब उसने पुलिस से पूछा कि आप कैसे आये है, तो पुलिस वालों को दिव्यांग द्वारा ये पूछना नागवार हो गया और पुलिस उसे पकड़कर रूम के बहार ले आई और पूरे स्टाफ के सामने अतिथि शिक्षक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। स्कूल परिसर में मौजूद भीड़ में से किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें पुलिस दिव्यांग अतिथि शिक्षक के साथ जबरदस्ती करती नजर आ रही है।

एग्जामिनेशन ड्यूटी पर था दिव्यांग अतिथि शिक्षक
दिव्यांग अतिथि शिक्षक को स्टाफ ने भी बचने का प्रयास नहीं किया। फिलहाल दिव्यांग अतिथि शिक्षक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज करा रहा है। घटना के बाद पुलिस यह मान रही है कि अभियान के दौरान उसे गलतफहमी हो गई थी। जिसे दिव्यांग अतिथि शिक्षक के साथ बैठकर दूर कर लिया गया है, लेकिन पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!