RAHUL DRAVID के फेन हो गए पीएम नरेंद्र मोदी: पढ़िए ऐसा क्या हुआ | NATIONAL SPORTS NEWS

Updesh Awasthee
बेंगलुरु। बीजेपी की परिवर्तन रैली के समापन के मौके पर कर्नाटक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत की एक बार फिर तारीफ की। साथ ही उन्होंने इसके लिए कोच राहुल द्रविड़ को श्रेय दिया। जाहिर है राहुल द्रविड़ कर्नाटक से हैं और अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए राहुल की कोचिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है। मोदी ने भी द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की जीत के पीछे द्रविड़ का अहम योगदान है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
Our U19 Cricket Team won World Cup yesterday. Their head coach Rahul Dravid was a significant factor behind this victory and this can't be denied. He teaches us to work honestly and live for others: PM Modi in Bengaluru @ANI 5:37 PM - Feb 4, 2018

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली के समापन के मौके पर अपने संबोधन में अंडर-19 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा, 'शनिवार को भारत की अंडर-19 टीम ने विश्वकप जीता। इस जीत के पीछे टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अहम योगदान रहा है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता।' इस दौरान पीएम मोदी ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा, 'वह (द्रविड़) हमें ईमानदारी से काम करने और दूसरों के लिए जीने की सीख देते हैं।' 


बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ ही कोच द्रविड़ दुनियाभर में सराहना हो रही है। इस जीत के साथ ही भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप पर चौथी बार कब्जा किया है जो कि रिकॉर्ड है। शनिवार को इस जीत के बाद भी पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए टीम की तारीफ की थी और जीत के लिए सभी को बधाई दी थी। भारत ने शनिवार को न्यू जीलैंड के माउंट मौंगानुई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीता था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!