नरेंद्र मोदी की रैली में ग्रेजुएट्स ने पकौड़े बेचे: एप्रिन पहनकर आए थे छात्र | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। PRIME MINISTER NARENDRA MODI द्वारा एक टीवी इंटरव्यू में सरकारी नौकरियों के सवाल पर दिए विवादित जवाब के बाद देश भर में 'पकौड़ा प्रदर्शन' किए जा रहे हैं। अभी तक इस तरह के प्रदर्शन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग कर रहे थे परंतु अब UNIVERSITY STUDENTS भी उतर आए हैं। कर्नाटक में PM MODI की रैली में ग्रेजुएट्स ने एप्रिन पहनकर पकौड़े बेचे। बता दें कि मोदी सरकार ऐसे सभी पदों को समाप्त करने जा रही है जो पिछले 5 साल से रिक्त पड़े हुए हैं। इसके चलते नौकरियों के अवसर और ज्यादा घट जाएंगे। 

कर्नाटक में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की परिवर्तन रैली के समापन पर पहुंचे। पीएम मोदी के रैली में पहुंचने से पहले बाहर सड़क पर एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां पर कॉलेज के छात्रों ने पकौड़ों का स्टॉल लगाया। डिग्री लेने वाले परिधान (गाउन) में कॉलेज के इन छात्रों ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर पकौड़े बनाकर बेचे। हालांकि रैली से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों ने सांकेतिक तौर पर पकौड़े बेचकर अपना विरोध जताया।

मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में बीजेपी की परिवर्तन रैली से ठीक पहले रैली स्थल से कुछ दूरी पर कॉलेज के कुछ छात्रों के एक समूह ने पकौड़ा बेचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरोजगारी को लेकर छात्रों ने पीएम के पकौड़ा संबंधी पुराने बयान के विरोध में भी यह सांकेतिक प्रदर्शन किया। 

रविवार को प्रधानमंत्री को ने पैलेस ग्राउंड में परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित किया। रैली से पहले इस ग्राउंड के पास स्थित महकरी सर्किल के पास ही छात्रों ने पकौड़े बेचकर अपना विरोध जाताया। साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की अपील की। 

बता दें कि एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में जब पीएम मोदी से अपर्याप्त नौकरी सृजन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अगर कोई पकौड़ा बेचकर प्रतिदिन 200 रुपये कमाता है तो उसे भी नौकरी के तौर पर माना जाना चाहिए। छात्रों ने रैली में शामिल होने वाले लोगों के साथ ही आने-जाने वाले सभी यात्रियों को 'मोदी पकौड़ा' और 'अमित शाह पकौड़ा' बेचा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!