कड़वी हो गई काॅफी विद सीएम: विचारधारा से जुड़े छात्रों ने आरक्षण का विरोध किया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम काॅफी विद सीएम में संघ की विचारधारा से जुड़े छात्रों ने सीएम शिवराज सिंह से आरक्षण के मामले में तीखा सवाल कियां छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा कि सरकारी नौकरी में जाति के आधार पर आरक्षण क्यों दिया जा रहा है? आर्थिक आधार पर आरक्षण क्यों नहीं? बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ऐलान कर चुके हैं कि जातिगत आरक्षण कोई माई का लाल नहीं रोक पाएगा। ऐसे में उनके ही कार्यक्रम में उनसे ऐसा सवाल शिवराज सिंह को असहज कर गया। 

स्टूडेंट्स ने किए सीधे सवाल
प्रदेश के सभी 51 जिलों से आए बच्चों ने आरक्षण के अलावा रोजगार, शिक्षा की गुणवत्ता और भावांतर सहित कई सरकारी योजनाओं के सवाल किए। इस संवाद के दौरान अशोकनगर से आई कक्षा 6वीं की छात्रा ऋचा तिवारी ने कहा कि मप्र के लोगो को ही सरकारी नौकरी में अवसर दिए जाएं। नागदा की पूजा साहनी ने कहा कि भावांतर योजना अच्छी है, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण लोन के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक जमीन गिरवी रखने की बात करते हैं। छोटे किसानों को कैसे लोन मिलेगा? उज्जैन से आए छात्र अंकित राय ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्याज का उत्पादन अधिक होता है, लेकिन भंडारण का कोई इंतजाम नहीं है। 

शिवराज सिंह ने योजनाओं का निबंध ​सुना दिया
बता दें कि ये सभी छात्र-छात्राएं भाजयुमो द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता हैं। ऐसे हर जिले से छह बच्चों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पहले बच्चों ने सवाल किए। इसके बाद मुख्यमंत्री को अपने उद्बोधन में जवाब देना था परंतु उन्होंने छात्र-छात्राएं के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि सरकारी योजनाओं का निबंध सुना दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!