सूर्य एवं बुध का राशिपरिवर्तन: पढ़िए आपको कितना प्रभावित करेगा | JYOTISH

Updesh Awasthee
ग्रहराज़ सूर्यदेव मकर राशि मॆ अपनी बैठक समाप्त कर 14 तारीख से कुम्भ राशि मॆ प्रवेश करेंगे। (Zodiac changes of the sun) जहां शुक्रदेव पहले ही विराजमान है, बुध देव 14 तारीख को पधारेंगे, इस तरह कुम्भ राशि मॆ सूर्य बुध और शुक्र ग्रह उपस्थित रहेंगे। कुम्भ राशि पहले ही शनि और गुरु की दृष्टि मॆ है, इन तीनो ग्रहों पर शनि और गुरु की दृष्टि रहेगी, सूर्य महाराज केतु और राहु के प्रभाव से मुक्त हो चुके है, आइये देखते है यह राशि परिवर्तन विश्व स्थिति और सभी 12 राशियों के लिये क्या परिवर्तन लाने वाला है। विश्व स्तर मॆ सभी प्रमुख देशों मॆ शांति सौहार्द और आपसी तालमेल के प्रयासों मॆ वृद्धि होगी। युद्ध का तनाव कम करने की कोशिश प्रारम्भ होगी। विश्व स्तर मॆ समाज के उद्धार और कल्याण के लिये योजनाओं की शुरुआत होगी। विश्व के उद्दंड राजाओं पर नकेल कसी जायेगी। 

राशि के अनुसार क्या भविष्यफल होगा
मेष-आर्थिक स्त्रोतों मॆ वृद्धि का योग,प्रतियोगी परीक्षा मॆ सफलता प्राप्ति के योग।
वृषभ-राज्य मॆ मान सम्मान और प्रतिष्ठा वृद्धि का योग,कर्मक्षेत्र मॆ विशेष सफलता प्राप्ति के योग।
मिथुन-भाग्यपक्ष बलवान,भाग्य से खास सफलता प्राप्ति के योग,सभी प्रकार की यात्रा फलित होगी।
कर्क-आर्थिक क्षेत्र मॆ गुप्त प्रयासों से सफलता प्राप्ति के योग,रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
सिंह-साझीदारी के कार्य तथा परिवार मॆ आमोदप्रमोद उत्सव के कार्यों का योग।
कन्या-सभी प्रकार की बौद्धिक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा,रोग,ऋण शत्रुओं मॆ विजय प्राप्त होगी।

तुला-महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष मॆ जायेंगे,शिक्षा,संतान मनोरंजन से जुड़े कार्यों मॆ समय व्यतीत होगा,आर्थिक योग प्रबल।
वृश्चिक-मकान,वाहन तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों मॆ धन प्राप्ति के योग,विवादित कार्यों से दूर रहें।
धनु-विशेष यात्रा तथा पराक्रम वृद्धि के कार्य होंगे,भाग्य से विशेष सफलता प्राप्ति के योग।
मकर-आर्थिक क्षेत्र मॆ खास सफलता का योग,व्यापार नौकरी मॆ धन योग प्रबल।
कुम्भ-सामाजिक क्षेत्र मॆ मान सम्मान सुख सुविधा वृद्धि के योग,विशिष्ट सम्मान प्राप्ति के योग
मीन-व्यर्थ की यात्रा,विवाद खर्च आदि से बचें,बाहरी सम्बंधों मॆ सावधानी बरतें।
*प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!