
हालांकि इसे लेकर दीपिका या शोएब की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। दीपिका के परिवार वालों ने इस बात से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि दीपिका शादी के बाद भी हिंदू ही रहेंगी। हालांकि अब वह दीपिका कक्कड़ नहीं बल्कि दीपिका इब्राहिम होगीं। दीपिका की शादी का ये कार्ड गांव में बांटे गए हैं। इन पर दीपिका का नाम 'फैजा' लिखा हुआ है।
वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सात फेरे भी लेंगे। आपको बता दें कि ऑनस्क्रीन एक साथ नजर आने वाले दीपिका और शोएब लंबे वक्त से एक साथ है। उनके अफेयर के चर्चे भी खूब हुए। पहले ससुराल सिमर का और फिर नच बलिए में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब के साथ नजर आई थीं।
SANGEET VIDEO: @ms_dipika & #ShoaibIbrahim’s FILMY DANCE Is A Must Watch! ♥️😍 pic.twitter.com/xIkNPwPKKZ— SpotboyE (@Spotboye) February 22, 2018