
परिजनों के अनुसार सोमवार की रात परिवार के सभी लोग किसी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। महिला घर में अकेली थी, तभी महिला के जेठ के बेटे व पड़ौसी उसके घर में घुस गए और जबरन रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह से महिला इसी सदमें में थी और शाम तक उसने आत्मगिलानी के चलते खुद को आग लगा ली।
परिजनों के अनुसार महिला ने अपने बयानों में भी यही बात कही है। पुलिस तक यह मामला इसलिए नहीं पहुंचा क्योंकि आग लगाने के बाद घायल महिला को परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर आ गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है, उसकी हालत नाजुक है। महिला के दो बच्चे हैं जिसमें बेटे की उम्र छह साल और बेटी चार साल की है।