बेटी के बालिग होते ही मां की हत्या, चिता ठंडी होने से पहले शादी कर ली | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। मां की हत्या के दूसरे दिन बेटी ने बिजासन माता मंदिर में प्रेमी से विवाह किया। यह देखते हुए पुलिस की शक की सुई बेटी व उसके प्रेमी पर घूम गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के दूसरे पति को भी पुलिस ने पकड़ा है। सबूत नहीं होने से पुलिस इस केस में अभी तक आरोपियों का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को चौहान नगर निवासी संगीता पति चंद्रशेखर का शव खुड़ैल के एक खेत में मिली थी। संगीता की हत्या गला घोटकर की गई थी। 17 फरवरी की देर रात हत्या कर शव को खेत में ठिकाने लगाया गया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की। तब खुलासा हुआ कि संगीता ने चंद्रशेखर से दूसरा विवाह किया था। दोनों 20 साल से साथ रह रहे थे।

संगीता के पहले पति से एक बेटी काजल है जो साथ में ही रहती थी। चंद्रशेखर का भाई राजेंद्र है जिसका बेटा प्रेमप्रकाश है। उसकी भी शादी हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है। प्रेमप्रकाश और काजल का पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब यह बात परिजन को पता चली तो संगीता ने आपत्ति जताई। उसने बेटी को छह माह पहले मामा के घर भेज दिया। फिर मामा के घर से ताजपुर में रहने वाली मौसी के घर भेज दिया।

हत्या के तीन दिन पहले बालिग हुई थी
काजल 14 फरवरी को ही बालिग हुई है। 18 फरवरी को प्रेमप्रकाश ताजपुर पहुंचा और काजल को लेकर इंदौर आ गया। यहां बिजासन माता मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। 17 और 18 दोनों तारीख बड़ी अहम है। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है। संगीता नहीं चाहती थी कि 34 साल का शादीशुदा प्रेमप्रकाश उसकी बेटी से शादी करे। इसीलिए शंका जताई जा रही है कि इन दोनों तारीखों में ही वारदात और दूसरे दिन शादी हुई है। हत्या के पीछे कहीं संगीता की आपत्ति तो नहीं है। प्रेमप्रकाश व बेटी काजल दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। चंद्रशेखर को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!