
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11.50 बजे पुरानी सदर निवासी 28 साल के अमित पिता देवेंद्र मौर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसकी मां ने ऐसा करते उसे देख लिया और तुरंत फंदे से उतारा। 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन 108 एंबुलेंस के पायलट बाबूलाल अहिरवार तथा ईएमटी आशीष उमरे मौके पर पहुंचे।
इन्होंने युवक को ऑक्सीजन सपोर्ट देकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने युवक के कुछ ही घंटों का मेहमान होने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि समय पर चिकित्सीय मदद मिलने के कारण अमित की जान बचा ली गई। शुक्रवार देर शाम वह इलाजरत था। लेकिन उसकी हालत खतरे में बताई गई है। अमित की मां के अनुसार उसका विवाह 1 साल पहले ही हुआ है। शादी के बाद से ही वह पत्नी से परेशान है। शादी के बाद पत्नी केवल 3 दिन ही ससुराल में रही। दूसरी मर्तबा आई तो सिर्फ 5 दिन ही रुकी थी। इस कारण अमित परेशान रहने लगा था।