SHRIMATI SAREE के 2 वारंटी संचालक गिरफ्तार | BHOPAL NEWS

भोपाल। SHRIMATI SAREE BHOPAL शोरूम के फरार मालिक दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों पर चेक बाउंस और करोड़ों की हेराफेरी के आरोप हैं। उनके खिलाफ कोर्ट ने करीब आठ माह पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इस मामले में पुलिस को अभी उनके दो और फरार भाइयों की तलाश है।

कोलार थानाप्रभारी एसआई आरएस ठाकुर के अनुसार अमरनाथ कालोनी कोलार निवासी रमेश लीलवानी, विजय लीलवानी (RAMESH LILWANI, VIJAY LILWANI) श्रीमती साड़ी शोरूम के मालिक हैं। चेक बाउंस की धारा 138 के तहत कोर्ट ने उनके खिलाफ सात गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। आठ माह पहले से उनकी तलाश की जा रही थी। इस बीच मंगलवार को सूचना मिली कि दोनों भाई घर पर आए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम को भेजकर दोनों आरोपियों रमेश और विजय को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों पर लोगों के साथ करीब 100 करोड़ रुपयों की हेराफेरी करने के आरोप है। इसी के चलते उनके खिलाफ चेक बाउंस के मामले में कोर्ट में चल रहे हैं। एसआई ठाकुर का कहना है कि आरोपियों के भाइयों श्रीमती फर्म के डायरेक्टर मनीष और दिनेश लीलवाली की भी पुलिस को तलाश है। उनके खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट है। गिरफ्तार भाइयों से उनकी जानकारी ली जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !