कलेक्टर ने कर्मचारियों को भोजन परोसा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सामान्यत: मप्र के कलेक्टर्स कर्मचारियों को नोटिस और निलंबन आदेश परोसते नजर आते हैं परंतु BURHANPUR में कुछ और ही दिखाई दिया। यहां कलेक्टर अपने साथी अधिकारियों के साथ कर्मचारियों का स्वागत सत्कार करते नजर आए। वो मकर संक्रांति के अवसर पर कर्मचारियों का सम्मान कर रहे थे। कलेक्टर DEEPAK SINGH IAS ने अपने हाथ से EMPLOYEES को भोजन परोसा। उनके साथ डिप्टी कलेक्टर और दूसरे अधिकारी भी थे। 

बुरहानपुर कलेक्टोरेट में रविवार का दिन अन्य दिनों से अलग था। यहां पर मकर संक्रांति के त्योहार पर कलेक्टर दीपक सिंह ने कर्मचारियों को पहले तो भोजन परोसा बाद में सभी का शॉल व मिठाई से सम्मान किया। जिले के मुखिया से सम्मान पाकर कर्मचारी गद्गद् हो गए। रविवार को संयुक्त जिला कार्यालय में कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मकर संक्रांति पर कलेक्टर दीपक सिंह ने कर्मचारियों को अपने हाथों से भोजन भरोसा। वहीं उन्होंने कर्मचारियों को शॉल, तिल-गुड़ व मिठाई भी बांटी। 

कलेक्टर द्वारा भोजन परोसने पर कर्मचारी उत्साहित हुए। कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मकर संक्रांति की बधाई व शुभकानांए दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, सीईओ अमिताभ सिरबैया, संयुक्त कलेक्टर एमएल आर्य, एसडीएम सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा, सुभाष जैन, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!