मंत्रालय पर कर्मचारियों की आम सभा, भूख हड़ताल के निर्णय पर अड़िग | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। 10 जनवरी को दोपहर भोजन अवकाश में मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर कर्मचारियों की विशाल आमसभा हुई जिसे कर्मचारी नेता सुधीर नायक, सुभाष वर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, विजय रघुवंशी,निहाल सिंह जाट, उमाशंकर तिवारी, मेहबूब खान ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया कि उनकी प्रस्तावित भूख हड़ताल निर्धारित तारीखों पर ही होगी एवं 2018 को वो कर्मचारी संघर्ष वर्ष के रूप में मनाएंगे। 

मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने सुरक्षा अधिकारी मंत्रालय द्वारा मंत्रालय के गेट पर प्रदर्शन न करने संबंधी प्रेषित पत्र की होली जलाई साथ ही कहा कि दिनॉक 17,18 एवं 19 जनवरी को प्रस्तावित भूख हड़ताल आंदोलन मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर ही किया जायेगा। उन्होनें कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से वर्ष 2018 को कर्मचारी संघर्ष वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान करेंगे। 

कर्मचारी नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के साथ हुई चर्चा की जानकारी देते हुए कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही आंदोलन वापसी संबंधी खबरों को सरकार की चाल बताया। कर्मचारी नेता विजय रघुवंशी ने बताया कि कल 11 जनवरी को सतपुडा भवन में कर्मचारी नेता कर्मचारियों की टैबल टू टैबल पर जाकर सम्पर्क कर आंदोलन में सम्मिलित होने की अपील करेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !