पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने के 3 रास्ते | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। मौजूदा समय में PETROL AND DIESEL की कीमतें 3 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह से आम आदमी की जेब पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली में जहां आम लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.43 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी है। यही हाल डीजल का भी है। दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए 63.38 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, मुंबई 67.50 रुपये का एक लीटर डीजल मिल रहा है। लगातार बढ़ रही इन कीमतों से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार कई कदम उठा सकती है. आगे हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही तीन संभावनाओं के बारे में, जो सस्ता पेट्रोल और डीजल दिलाने में मदद कर सकते हैं।

एक्साइज ड्यूटी घटा दें
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर सबसे पहले राहत बजट में मिल सकती है। वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार बजट में एक्साइज ड्यूटी घटा सकते हैं। तेल मंत्रालय ने इसका सुझाव दिया है। एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी. यह कमी 2 से 3 रुपये की हो सकती है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी।

GST के तहत आएगा पेट्रोल
जीएसटी परिषद की 25वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने पर फैसला परिषद की अगली बैठक में हो सकता है। अगली बैठक में अगर यह फैसला ले लिया जाता है, तो आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों से बड़ी राहत मिल सकती है। जीएसटी के तहत आने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल 55 रुपये के भीतर मिल सकता है।

राज्य घटाएंगे वैट: 
ऑयल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान बार-बार राज्यों से अपील कर चुके हैं कि वे पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करें। गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य वैट घटा चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार एकबार फिर अन्य राज्यों को वैट घटाने के लिए अपील कर सकती है। केंद्र सरकार की इस अपील को अगर राज्य मान लेते हैं, तो वैट घटने से भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी कमी आ जाएगी। इससे आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से काफी राहत मिल सकती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!