बैरागढ़ बाजार राख हो गया, दमकलें VVIP ड्यूटी में खड़ी रहीं | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सुबह करीब 10 बजे लगी आग को बुझाया जा सकता है। 150 दुकानों को बचाया जा सकता था यदि दमकलें वक्त पर पहुंच जातीं परंतु ऐसा नहीं हुआ क्योंकि दमकलें तो वीवीआईपी ड्यूटी में जंबूरी मैदान में खड़ीं थीं। वहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सीएम शिवराज सिंह चौहान स्व सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

राजा भोज एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधीक्षक (फायर) मिलिंद देशमुख ने बताया कि हमें आग की सूचन 12:30 बजे मिली। उस समय उपराष्ट्रपति के विमान की लैंडिंग कराई जा रही थी। प्रोटोकॉल के अनुसार विमान के लैंड होने और उसे पार्क कराने के बाद स्पेयर में रखी गई दमकल को रवाना कर दिया गया था। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां जंबूरी मैदान पर थीं। एक भेल मेले में और एक लाल परेड ग्राउंड पर वन मेले में थी। 

कुल मिलाकर ज्यादातर दमकलें किसी संभावित अनहोनी से बचाने के लिए तैनात थीं जबकि भोपाल शहर का एक बाजार आल की लपटों में इस कदर झुलस रहा था कि जब भारतीय सेना के जवान पहुंचे तो वो आग में लिपटे बाजार का रास्ता तक नहीं तलाश पाए। उन्होंने स्टेडियम की दीवार तोड़ी तब जाकर अंदर जाने का रास्ता बना। सीएम शिवराज सिंह ने करीब 7 बजे एक टवीट किया था। वो खुद मौके पर पहुंचे ऐसी कोई खबर नहीं हैं। हां, विधायक रामेश्वर शर्मा जरूर पहुंच गए थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!