चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दिया नोटिस बिना शर्त वापस लिया | national news

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। गुजरात में दूसरे और आखिरी राउंड की वोटिंग से पहले इंटरव्यू देने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस चुनाव आयोग ने वापस ले लिया है। बता दें कि आयोग ने राहुल गांधी से 18 दिसंबर को शाम 5 बजे तक यह जवाब देने को कहा था कि आखिर चुनाव आचार संहिता के दौरान इंटरव्यू देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? आयोग का कहना था कि राहुल की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है। 

सिर्फ सुझाव दिया
चुनाव आयोग ने रविवार को कांग्रेस को चिट्ठी लिखी है। आयोग ने लिखा, '13 दिसंबर को कांग्रेस के स्टार कैम्पेनर को जारी किया गया नोटिस वापस लिया जाता है।' इसके साथ ही कांग्रेस को सुझाव दिया गया है कि मतदान से पूर्व प्रतिबंधित 48 घंटे के दौरान चुनाव संबंधी किसी बातों का जिक्र न करे। आयोग ने कहा, 'नोटिस जारी करने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने आयोग के साथ मामले पर चर्चा की। इसके बाद मामले को चुनावी आचार संहिता (एमसीसी) और लोक प्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत जांचा गया।' 

प्रावधानों पर दोबारा विचार की जरूरत
आयोग ने कहा, 'आयोग का मानना है कि डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहु-स्तरीय विस्तार के कारण एमसीसी, प्रतिनिधित्व कानून और संबंधित दूसरे प्रावधानों पर दोबारा विचार की जरूरत है ताकि मौजूदा तथा पैदा हुई परिस्थितियों को चुनौती दी जा सके। आयोग इस मुद्दे पर जल्द ही राजनीतिक पार्टियों, मीडिया, एनबीए और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत कर सुझाव लेगा। उसी अनुसार, कमिटी का गठन किया जाएगा। यह कमिटी अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद राहुल गांधी के इंटरव्यू को प्रसारित करने को लेकर आयोग से शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद ही आयोग ने नोटिस जारी किया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!