HIMACHAL PRADESH: कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा आ रही है: EXIT POLL

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। लगभग सभी नतीजों मेें भाजपा मौजूदा कांग्रेस सरकार को बेदखल करते हुए सरकार बनाती नजर आ रही है। बता दें कि चुनाव के ठीक बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कुछ इसी तरह की निराशा वाली टिप्पणी कर दी थी। 68 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को करीब 15 सीटों की बढ़त मिल रही है। वो पूर्ण बहुमति से भी ज्यादा सीटें लाने की स्थिति में है। 

एनबीटी-सी वोटर एग्जिट पोल मुताबिक 68 विधानसभा सीटों वाले पहाड़ी राज्य में 41 सीटों के साथ कमल खिल रहा है। बीजेपी को 35 सीटों के जादुई आंकड़े से 6 सीटें अधिक मिल रही हैं। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को महज 25 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। दो सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 47-55, कांग्रेस को 13-20 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

बीजेपी के लिहाज से देखें तो उसके लिए यह पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ी बढ़त है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी को 26 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने 36 सीटों के साथ सरकार बनाई थी। बीजेपी को इस बार 15 सीटें अधिक मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले 11 सीटें कम मिल रही हैं, अन्य को 6 की बजाय 2 सीटें ही मिल पाएंगी।

वोट प्रतिशत में भी बड़े अंतर से पिछड़ी कांग्रेस 
एग्जिट पोल में बीजेपी की बड़े अंतर से सरकार बन रही है और वोट शेयर में भी बड़ा इजाफा होता दिख रहा है। बीजेपी को 47.6 फीसदी वोट मिल रहे हैं, जबकि कांग्रेस को 44 पर्सेंट वोट मिलते दिख रहे हैं। 8.3 पर्सेंट वोट अन्य के खाते में जा रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में 9.2 फीसदी का बड़ा इजाफा हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बीते चुनाव के मुकाबले कांग्रेस के वोट शेयर में 1.2 फीसदी का इजाफा हो रहा है, लेकिन वह बीजेपी के मुकाबले बड़े अंतर से पिछड़ रही है। अन्य के वोट शेयर में 10.4 फीसदी की कमी आ सकती है। बीते चुनाव में अन्य को 18.7 पर्सेंट वोट मिले थे। 

किस इलाके में किसे कितनी सीटें 
गढ़ कहे जाने वाले शिमला में भी कांग्रेस पस्त: कांग्रेस के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले शिमला क्षेत्र की 18 सीटों में से कांग्रेस को 9 सीटें मिल रही हैं। हालांकि उसके लिए यह चिंता की बात है क्योंकि यहां कमजोर मानी जाने वाली बीजेपी 8 सीटें हासिल कर रही है। 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है। 

चंबा-कांगड़ा में लहराएगा भगवा: इस क्षेत्र की 20 सीटों में बीजेपी की लहर देखने को मिल रही है। भगवा दल को यहां 14 सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिल रही हैं। 

कुल्लू: लाहौल स्पीति-कुल्लू क्षेत्र की 16 सीटों में से 10 बीजेपी को मिल रही हैं, जबकि 5 सीटें कांग्रेस के खाते में जा रही हैं। 1 सीट अन्य को मिल सकती है। 

मैदानी क्षेत्र: पहाड़ी राज्य के मैदानी इलाके में भी बीजेपी का ही परचम लहरा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक मैदान की 14 सीटों में से 9 बीजेपी को मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस को महज 5 सीटें मिल सकती हैं। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!