30 हजार से नीचे उतरा गोल्ड, क्या और भी घटेगा | BUSINESS NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में और गिरावट दर्ज हुई है। कमजोर वैश्विक संकेत और घटी मांग के चलते सोना 200 रुपये गिरकर 29750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चांदी भी इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते 425 रुपये की गिरावट के साथ 37700 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। व्यापरियों का मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मई के बाद से सोने में अब तक की सबसे तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक ब्याज दरों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही टैक्स रिफॉर्म के चलते डॉलर में मजबूती देखने को मिली है। इस कारण पीली धातु की कीमतों में दबाव देखने को मिला है।

सोने की तुरंत डिलिवरी में इस सप्ताह 2.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। यह मई 5 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वैश्विक स्तर पर बीते सत्र न्यूयॉर्क में सोना 1.27 फीसद की कमजोरी के साथ 1247.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.41 फीसद की कमजोरी के साथ 15.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। साथ ही इसके घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर में मांग में भी कमी देखने को मिली है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29750 रुपये और 29600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते सत्र में सोने की कीमतों में 300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, गिन्नी के भाव 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार हैं।

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी 425 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यह अब 37700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 355 रुपये की कमजोरी के साथ 36980 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी के सिक्कों के भाव 71000 रुपये लिवाल और 72000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!