
आलिया अब रेग्यूलर जिम में एक्सरसाइज और योगा करती हैं। हाल ही में उनकी ट्रेनर यास्मीन कराचिवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में आलिया किक बॉक्सिंग करती दिख रही है। वहीं एक अन्य वीडियो में वे एक्सरसाइज करतीं नजर आ रही है। आलिया रोज 10 मिनट ट्रेडमिल पर भी वॉक करती हैं। इसके अलावा वे पुशअप, डमबैल, योगा आदि करती हैं।
ऐसा है उनका डाइट प्लान / DIET PLAN FOR FITNESS
ब्रेकफॉस्ट में ब्रेडटोस्ट, कॉनफ्लैक्स, पोहा, अंडे, सैंडविच और बिना शक्कर की चाय-कॉफी।
मिड-मॉर्निंग में वे एक ग्लास वेजीटेबल जूस। फ्रूट्स या पिर इडली-सांबर।
लंच में दाल, रोटी, सब्जी बिना ऑयल वाली खाती हैं।
मिड ईवनिंग में वे फ्रूट्स, बिना शक्कर की चाय-कॉफी।
डिनर में आलिया रोटी, चावल, सब्जी, दाल और चिकन लेती है।
इन फिल्मों में किया काम
आलिया ने 'हाईवे' (2014), '2 स्टेट्स' (2014), 'हम्टी शर्मा की दुल्हनिया' (2014), 'शानदार' (2015), 'कपूर्स एंड सन्स' (2016), 'उड़ता पंजाब' (2016), 'ए दिल है मुश्किल' (2016), 'डियर जिंदगी' (2016), 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) में काम किया है।