
कांग्रेस एकजुट होती है तो हारती नहीं
राहुल ने कहा, "तीन-चार महीने पहले बीजेपी के लोग कह रहे थे कि कांग्रेस की 20-25 सीटें आएंगी और उनकी 150, गुजरात की कांग्रेस ने दिखा दिया कि अगर कांग्रेस पार्टी एकसाथ खड़ी हो जाती है, अपनी आइडियोलॉजी पर लड़ती है तो वो हारती नहीं है। हमारी चुनाव में हार हुई, लेकिन हम गुजरात जीते। हम जीते क्योंकि वो गुस्से से लड़े, उनके पास सारे साधन थे, पैसा था, पुलिस और अलग प्रदेशों के चीफ मिनिस्टर थे। हमारे पास सच था। हम खड़े हुए और हमने पूरे देश को दिखा दिया कि कांग्रेस पार्टी प्यार से लड़ती है और जीत सकती है।"
पार्टी विरोधी वर्कर्स को दी नसीहत
राहुल ने चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ करने वाले वर्कर्स को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, "अगर आप कांग्रेस के साथ चुनाव में नहीं खड़े होंगे, तो कांग्रेस में आपका भविष्य नहीं बन सकता है। फिर वो चाहे कितने ही बड़े क्यों ना हों। बहुत सारे लोगों ने पूरे दम से काम किया है। वो सबको दिखा। उनको संगठन में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। जिन्होंने पूरा सपोर्ट नहीं किया है। प्यार से.. गुस्से से नहीं... प्यार से हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। विधानसभा में इस बार एक नई लीडरशिप दिखी। ये लीडरशिप अगले चुनाव में गुजरात की सरकार को चलाएगी। अगले चुनाव में कांग्रेस 135 सीटें आएंगी।"
सुबह सोमनाथ मंदिर में की थी पूजा
राहुल गांधी शनिवार सुबह सबसे पहले सोमनाथ मंदिर गए। यहां उन्होंने पूजा की। वे गुजरात में चुने गए कांग्रेस के 77 विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ रिव्यू मीटिंग की। इससे पहले वे अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान यहां के 27 मंदिरों में गए थे। बता दें कि 99 सीटें जीतने के बाद बीजेपी छठवीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी। विजय रूपाणी सीएम और नितिन पटेल डिप्टी सीएम होंगे।