गुजरात में पूर्व वित्तमंत्री सहित 15 बागी कांग्रेसी सस्पेंड | AICC

अहमदाबाद। कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी का विरोध कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री और नगर सेवक सहित कुल 15 नेताओं को छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। गुजरात चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर यह नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा।गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से यह नेता नाराज हैं। इन्हें मनाने के तमाम प्रयास किए गए। मगर, यह सभी पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन नेताओं को पार्टी विरोधी काम करने से छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।

पार्टी को इनसे कोई नुकसान नहीं है। सस्पेंड हुए नेताओं में रापर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व वित्तमंत्री बाबु मेघजी शाह, थराद सीट से लड़ रहे मावजी पटेल, प्रांतिज सीट पर राजेन्द्र सिंह झाला, लेंबुजी ठाकोर, अहमदाबाद शहर नगर सेवक अतुल पटेल, नरोडा के कश्यप राजकुमार, घाटलोडिया के बुधाजी ठाकोर शामिल हैं।

इसके अलावा असारवा ललित राजपरा, सुरेन्द्रनगर की लींबडी सीट पर से महेश मजेठिया, लुणावाडा सीट से रतनसिंह, वीरमगाम ध्रुव जादव, बेचराजी से किरीट पटेल, खेरालु से मुकेश देसाई, मोरवा हडप से भूपत खांड भी कांग्रेस से निकालने गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !