मप्र आईपीएस अफसरों की तबादला सूची | TRANSFER LIST OF IPS MP 05 NOV 2017

Updesh Awasthee
दुर्गेश रायकवार/भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों के पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। इसमें श्री व्ही.के. सिंह महानिदेशक होमगार्ड को अध्यक्ष मध्यप्रदेश हाउसिंग कार्पोरेशन और श्री महान भारत सागर विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय एवं मानव अधिकार सेल तथा शिकायत (अतिरिक्त प्रभार) को महानिदेशक होमगार्ड के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार, श्री एस.एल. थाउसेन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुलिस मुख्यालय, श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय, श्री डी. श्रीनिवास राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू, श्री अनंत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, 

श्री जयदीप प्रसाद पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन, श्री योगेश चौधरी पुलिस महानिदेशक भोपाल रेंज को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस मुख्यालय, श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र सहायक पुलिस महानिरीक्षक विसबल पुलिस मुख्यालय को पुलिस अधीक्षक रेल और श्रीमती अनिता मालवीय पुलिस अधीक्षक रेल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

एडीजी श्री के.एन. तिवारी महानिदेशक के वेतन में प्रमोशन 
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री के.एन. तिवारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल पुलिस मुख्यालय को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मेट्रिक-16 में महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत किया है। श्री तिवारी को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ कर मानव अधिकार सेल तथा शिकायत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!