
मंगल व शुक्र का राशि परिवर्तन-वृश्चिक राशि मंगल की राश है, इस राशि पर शुक्र का भ्रमण हो रहा है। वही 29 तारीख से मंगल महाराज शुक्र को राशि तुला मे आ जायेंगे। इस तरह शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन हो जायेगा। आइये देखते है यह राशि परिवर्तन और शुक्र का वृश्चिक राशि मे भ्रमण क्या परिवर्तन लायेगा।
यौन उत्पीड़न,रेप स्त्री अत्याचार की घटनाओं मे वृद्धि होगी। वाहन दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना हो सकती है। पूर्वोतर राष्ट्रों जापान, चीन तथा अन्य देशों के लिये समय ठीक नही। उत्तर कोरिया के लिये मंगल का यह भ्रमण घातक होगा। पूर्वोतर दिशा मे भूकम्प भूस्खलन तथा वाहन दुर्घटना सम्भावित है। कही महिलायें आंदोलन भी कर सकती है।
मेष-पारिवारिक जीवन मे संयम बनाकर रखें,उग्रता क्रोध से बचें,वाहन सावधानी से चलाये।
वृषभ-व्यापार मे वृध्दि के योग,मन प्रसन्न रहेगा,समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
मिथुन-आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे आर्थिक समस्या का निराकरण होगा।
कर्क-राज्य से मान सम्मान प्राप्त होगा,आमोदप्रमोद के योग,आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे।
सिंह-वाहन,भूमि से जुड़े सामाजिक कार्यों मे सफलता का योग,भाग्यपक्ष प्रबल।
कन्या -आमोदप्रमोद, मनोरंजन पर्यटन के कार्यों मे सफलता का योग,भाग्यपक्ष प्रबल।
तुला-धन योग,प्रबल,आमदनी के स्त्रोत शुभ फल देंगे,व्यापार मे खास लाभ प्राप्ति के योग।
वृश्चिक-भोग विलास की ओर मन जायेगा,विपरीतलिंग की ओर आकर्षण मे वृद्धि होगी,अपने आपको संयमित रखें,वरना लेने के देने पड़ जायेंगे।
धनु-आर्थिक वृध्दि के योग,मित्रों के साथ पर्यटन आमोदप्रमोद आदि का योग।
मकर-शुभ समय,व्यापार मे लाभ का योग,नौकरी,रोजगार मे शुभ अवसर।
कुम्भ-वाहन,मकान,सुंदरता से जुड़े सामजिक कार्यों मे सफलता का योग,शुभ समय।
मीन-आर्थिक समस्याओं के निराकरण के लिये यात्रा का योग,वाहन सावधानी से चलाये।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931