JVP INTERNATIONAL के छात्र ने की आत्महत्या, प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप

Updesh Awasthee
जयपुर। JVP INTERNATIONAL SCHOOL में 11वीं के छात्र आदित्य कुमार भारती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही या प्रताड़ना के कारण उसने आत्महत्या की है। बताया गया है कि स्कूल का ही एक बदमाश छात्र उसे परेशान कर रहा था। उसने प्रबंधन से शिकायत भी की थी परंतु प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा आदित्य को ही डांट दिया। इसी से क्षुब्ध आदित्य ने आत्महत्या कर ली। 

यह मामला जयपुर के जेवीपी इंटरनेशन स्कूल में पढ़ने वाले आदित्य कुमार भारती का है। आदित्य स्कूल की बाॅस्केटबाॅल टीम का कप्तान था और मैथ्स ओलम्पियाड में पूरे राजस्थान में पहले स्थान पर रहा था। पिछले दिनों एक अन्य स्कूली छात्र से उसका झगड़ा हुआ। उसके साथ मारपीट की गई। दूसरे छात्र ने उसका स्कूल प्रोजेक्ट तोड़ दिया। इन सब की शिकायत उसने स्कूल प्रशासन से की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उल्टे आदित्य को ही डांट दिया। 

यह विवाद बढ़ा और स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों के परिजनों को बुलाया गया, लेकिन आरोपी छात्र के परिजन नहीं आए। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच पिछले शुक्रवार को आदित्य स्कूल से आया और उसने अगले दिन स्कूल जाने से मना कर दिया। इसी दिन शाम को उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। 

आदित्य के पिता मुकेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि मामला स्कूल के बाहर का है, फिर भी हमने परिजनों को बुला कर बात की थी, लेकिन आदित्य के ही परिजन आए। आदित्य होनहार छात्र था। छात्र की मौत का दुख है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!