गुजरात कांग्रेस में हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियां जलाईं, इस्तीफे | GUJARAT ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। 76 प्रत्याशियों की इस सूची में से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। अहमदाबाद में कई गाड़ियां जला दी गईं। गांधी नगर में चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत का पुतला जलाया और नारेबाजी की। गुजरात कांग्रेस की स्पोक्सपर्सन रेखाबेन चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विरोध प्रदर्शन जारी है और अब यह कांग्रेस के लिए नुक्सानदायक दिखाई दे रहा है। 

तीसरी लिस्ट में 11 ST, 3 SC कैंडिडेट्स
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी ऑस्कर फर्नाडिस ने तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 11 कैंडिडेट एसटी और 3 एससी कम्युनिटी से थे। पहले फेज में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर दूसरे फेज में वाटिंग होगी।

सोमवार को नॉमिनेशन का आखिरी दिन
गुजरात चुनाव के दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन फाइल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। कांग्रेस अब तक 162 कैंडिडेट्स के नामों का एलान कर चुकी है। यानी 20 कैडिडेट्स के नामों का एलान बाकी है। बता दें कि राज्य में कुल 182 सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।

पहली लिस्ट के बाद भी मचा था बवाल
बता दें कि कांग्रेस ने 19 नवंबर को पहली लिस्ट में 77 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी तब भी बवाल हुआ था। हालांकि, तब बवाल हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नाराज कार्यकर्ताओं ने किया था। उन्हें कांग्रेस से समझौते की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी वक्त में हार्दिक के संगठन में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने हार्दिक के दो साथियों ललित वसोया व अमित पटेल को टिकट दे दिया। इसके बाद पास कार्यकर्ताओं ने सूरत में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!