महिला बैंक अधिकारी ने पुलिस अधिकारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप | CRIME NEWS HINDI

Updesh Awasthee
इंदौर। एसआई के लिए चयनित हो चुके एक पुलिस अधिकारी पर प्राइवेट बैंक में काम करने वाली एक महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला विवाहित है एवं आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला तब विवादित हुआ जब महिला के पति ने दोनों की अश्लील चैटिंग मोबाइल में पढ़ लीं और घर से निकाल दिया। आरोपी मप्र पुलिस के एक हैड कांस्टेबल का बेटा है। 

टीआई आरके सिंह के मुताबिक जूना रिसाला की रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने आरोपी सचिन पटेल निवासी सदर बाजार पुलिस लाइन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। उसने कहा कि कोचिंग के दौरान मार्च 2017 में आरोपी से दोस्ती हुई थी। उसने 27 अक्टूबर को प्रेम का इजहार किया और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में मिलने बुलाया। वहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

27 नवंबर को युवती के पति ने दोनों के बीच हुई चेटिंग पढ़ ली। दोनों अश्लील बातें कर रहे थे। युवती ने दो बार संबंध बनाना कबूल लिया। पति ने उसे रात में ही घर से निकाल दिया। युवती के परिजन ने आरोपी से बात की तो उसने शादी से इंकार कर दिया। टीआई के मुताबिक आरोपी सचिन का एसआई के लिए सिलेक्शन हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!