बेनामी संपत्ति: मोदी का अहमदाबाद टॉप पर, शिवराज का भोपाल दूसरे नंबर पर

भोपाल। आयकर विभाग की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार देश भर में ​अब तक जितनी भी बेनामी संपत्तियां पकड़ी गईं हैं उनमें गुजरात का अहमदाबाद शहर टॉप पर है। यहां 136 बेनामी संपत्तियां मिली हैं इसी के साथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल दूसरे नंबर पर है। यहां 93 बेनामी संपत्तियां मिलीं हैं। दोनों ही राज्य भाजपा द्वारा शासित हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि भाजपा शासित गोवा, जयपुर और मुंबई भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। 

आयकर विभाग ने बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट-2016 के तहत अब तक पूरे देश में 1833 करोड़ रुपए की 541 बेनामी प्रॉपर्टी जब्त की हैं। सबसे अधिक 136 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति अहमदाबाद जोन में अटैच हुईं। भोपाल दूसरे स्थान पर रहा। यहां कुल 93 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त हो चुकी है। याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐलान कर चुके हैं कि अब अगला अभियान बेनामी संपत्तियों के खिलाफ होगा। यदि यह अभियान शुरू होता है तो माना जा रहा है कि बेनामी संपत्तियों की संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। 

ये है टॉप लिस्ट
अहमदाबाद 136
भोपाल 93
कर्नाटक-गोवा 76
चेन्नई 72
जयपुर 62
मुंबई 61
दिल्ली 55
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!