मंत्री माया सिंह: पुरानी विदेश यात्राओं का हिसाब नहीं दिया, नई की तैयारी शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल। कड़की के कारण डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा के कर्जे में चल रहे मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह और उनके मंत्रियों अफसरों की विदेश यात्राएं लगातार जारी हैं लेकिन अब वित्त विभाग ने टोकाटोकी शुरू कर दी है। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह, भोपाल नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास एवं अधिकारियों का अमला बार्सिलोना की यात्रा पर जाने की तैयारियां कर रहे हैं लेकिन वित्त विभाग ने यात्रा पर टोक लगा दी। विभाग ने पिछली यात्राओं का हिसाब मांगा है। 

साफ सफाई सीखने जाना है विदेश
इसी माह बार्सिलोना में स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह के साथ नगर निगम भोपाल की कमिश्नर प्रियंका दास, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक सीयू राय सहित कुछ अन्य अफसर भी 14 से 16 नवंबर को बार्सिलोना दौरे पर जाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वहां स्मार्ट सिटी को लेकर प्रेजेंटेशन होगा। इस प्रेजेंटेशन में शहरों को साफ, सुथरा सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए विभिन्न देशों में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। 

इस साल बार्सिलोना जाने के लिए जब प्रस्ताव तैयार हुआ तो नगरीय प्रशासन विभाग की मंत्री के साथ आईएएस अफसर प्रियंका दास सहित नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के भी जाने की प्रस्ताव बनाया गया। यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया तो वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव ने इसमें पेंच लगा दिया।

अनावश्यक खर्चोें पर रोक लगा रहा वित्त
वित्त विभाग ने हाल ही में विभागों में नए वाहनों की खरीदी पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अनुपूरक बजट में भी विभागों को यह ध्यान में रखने को कहा है कि एकदम नए खर्चों के लिए प्रस्ताव भेजकर बजट नहीं मांगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!