DELHI से किडनैप हुए जैन धर्मगुरू पंजाब में मिले

Updesh Awasthee
लुधियाना। दिल्ली से दो दिन पहले अगवा किए गए जैन धर्म गुरु गणि राजेन्द्र विजय महाराज शनिवार सुबह साहनेवाल एयरपोर्ट के पास से मिल गए। जानकारी के अनुसार जब अपहरणकर्ता उन्हें गाड़ी से फेंककर फरार हुए तो वे बेहोशी की हालत में थे। होश में आने के बाद वह पास की एक दुकान पर गए और दुकानदार से फोन लेकर दिल्ली फोन किया। दुकानदार के अनुसार कुछ समय बाद ही केंद्रीय गृह मंत्री के दफ्तर से उसको फोन आया और गुरुजी से बात कराने को कहा। दुकानदार का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरु गणि राजिंदर विजय जी महाराज से बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गुरु जी को थाने ले गई। कुछ ही घंटे में दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। गुरु जी की मेडिकल जांच के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दिल्ली ले जाया गया। 

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दिल्ली के रुप नगर इलाके से जैन धर्म गुरु गणि राजेन्द्र विजय महाराज को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद आरोपी उन्हें लुधियाना ले आए। गुरु जी के अगवा होने की सूचना मिलने से पूरी दिल्ली पुलिस अलर्ट थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में हस्तक्षेप कर रखा था। शनिवार सुबह अपहरणकर्ता जैन गुरु को साहनेवाल एयरपोर्ट के पास फेंककर फरार हो गए। 

जैन धर्म गुरु जब पूरी तरह से होश में आए तो उन्होंने पास ही में करियाने की दुकान चलाने वाले संदीप सिंह को अपना परिचय देकर कहा कि उन्हें दिल्ली फोन करना है। गुरु जी ने अपने नजदीकियों को फोन कर बताया कि वह कहां पर है। कुछ समय बाद ही संदीप सिंह के फोन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से फोन आया कि गुरु गणि राजेन्द्र विजय जी से गृह मंत्री बात करना चाहते हैं। संदीप के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री ने गुरु से कुशलक्षेम पूछ कर जल्द ही पुलिस को भेजने की बात की। कुछ ही समय बाद साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना साहनेवाल के बाहर पहुंचे जैन धर्म के प्रमुख लोग 
दो दिन से अगवा गुरु गणि राजिंदर विजय के साहनेवाल में होने की सूचना मिलते ही शहर के प्रमुख जैन लोग थाना साहनेवाल पहुंचे। कुछ ही घंटों बाद दिल्ली पुलिस भी साहनेवाल पहुंच गई। जिसके बाद गुरु जी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और मेडिकल जांच करा दिल्ली रवाना कर दिया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!