जिस महिला अधिकारी को CM ने सम्मानित किया था, फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
इंदौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद सुर्खियों में आईं देवास की महिला सशक्तिकरण अधिकारी नीलम सूद का शव उन्हीं के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। इलाज में महंगा खर्चा एवं बीमारी की तकलीफ के कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया। नीलम का अपने पति से तलाक हो चुका है। वो अपने बेटों के साथ अकेले रहतीं थीं। बताया जा रहा है कि श्रीमती नीलम सूद, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी देवास, एक निर्भीक, जांबाज़, सकारात्मक ऊर्जा पुंज और हर परिस्थित का डटकर मुकाबला करने वाली एक जिंदादिल इंसान थी। वो क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। लोग उनका सम्मान करते थे। 

पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर के पास सन सिटी में रहने वाली नीलम पति वीरेंद्र सूद का शव बेटों ने फंदे पर लटके देखा। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और नीलम को एमवाय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि नीलम देवास में महिला बाल विकास विभाग में महिला सशक्तिकरण अधिकारी थीं। पति वीरेंद्र से उनका तलाक हो चुका था। वे दो बेटों के साथ सन सिटी में रह रही थीं। कुछ महीने से नीलम कैंसर से परेशान थी। उसी तनाव में नीलम ने आत्महत्या कर ली।

सीएम ने किया था पुरस्कृत
वर्ष 2013 में नीलम की पदस्थापना हुई थी, तब से वे यहीं कार्यरत थीं। बाल विवाह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कृत किया था। बीमारी के कारण वे करीब डेढ़ माह से अवकाश पर थीं। पिछले सप्ताह ही जॉइन किया था। 12 अक्टूबर को लाड़ली शिक्षा पर्व के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं। सहकर्मियों के मुताबिक बीमारी के चलते वे तनाव में थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!