लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भरा है: भाजपा सांसद

गुवाहाटी। असम के एक भारतीय जनता पार्टी सांसद रविवार को उस वक्त विवादों के केंद्र में आ गए जब उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तुलना कचरे से कर दी। जोरहाट के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने शिवसागर जिले के सोनारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों में लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भर दिया है और अब किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है।

जिस समय उन्होंने यह बात कही, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस ने भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने असम में कई जगहों पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुवाहाटी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एफअाईअार में कहा गया है कि सांसद ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का उल्लेख कचरे के तौर पर किया है। 

इसलिए हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी और अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की मांग करते हैं। वहीं असम कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने कहा कि जवाहलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तुलना कचरे से करना एक अक्षम्य अपराध है और हम इसके लिए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!