देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्प‌ित करने से क्या फल प्राप्त होता है, यहां पढ़िए

NEWS ROOM
पुराणों में देवी लक्ष्मी का एक नाम कमला और कमलासना है यानी कमल पर व‌िराजमान रहने वाली। कमल पुष्प की खूबी है क‌ि वह कीचड़ में उत्पन्न होकर भी कीचड़ में ल‌िप्त नहीं होता। देवी लक्ष्मी को कमल अर्प‌ित करने वाला मनुष्य भी संसार में फैली बुराईयों के बीच भी अच्छाई के रास्ते पर चलने में सक्षम होता है। दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि तो आती ही  है साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास भी होती है। 

मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का बड़ा महत्व होता है। दीपावली की रात धन की चाहत रखने वाले भक्त कमल फूलों से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। आइये जानते हैं कमल फूल से देवी की पूजा करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। कमल के फूल में नकारात्मक शक्त‌ियों को दूर करने की ताकत होती है इसे देवी लक्ष्मी को अर्प‌ित करने से घर में बुरी शक्त‌ियों का प्रवेश नहीं होता है।

देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्प‌ित करने से अनजाने में क‌िए पापों से मुक्त‌ि म‌िलती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। भगवान व‌िष्‍णु के हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल पुष्प है जो देवी लक्ष्मी के साथ होने का प्रतीक है। देवी लक्ष्मी को चढ़ाए गए कमल पुष्प से भगवान व‌िष्‍णु अत‌ि प्रसन्न होते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!