31 अक्टूबर तक भोपाल नहीं आएगी ग्वालियर इंटरसिटी

Updesh Awasthee
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा मंडल के गुना स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन को और अच्छा बनाने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य करने जा रहा है। इस कारण ट्रेन नंबर 12198-12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुना-बीना-भोपाल-बीना-गुना के बीच दोनों दिशाओं में निरस्त रखी जाएगी। यह गाड़ी 22 से 31 अक्टूबर तक इन स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी और केवल ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चलेगी। 

ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुना-बीना-भोपाल-बीना-गुना के बीच निरस्त रखे जाने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए को ट्रेन नंबर 51609-51610 बीना-गुना-बीना पैसेंजर को 22 से 31अक्टूबर तक रि-शेड्यूल किया गया है।

ट्रेन नंबर 51609 बीना-गुना पैसेंजर बीना स्टेशन से वर्तमान समय दोपहर 3.10 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे रवाना हो कर शाम 7.39 बजे गुना पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 51610 गुना-बीना पैसेंजर गुना स्टेशन से वर्तमान समय शाम 6.50 बजे के स्थान पर रात 8.20 बजे रवाना होगी और देर रात 12.30 बजे बीना पहुंचेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!