चित्रकूट उपचुनाव की तैयारी में जुटी प्रशासनिक मशीनरी, ORDER जारी

Updesh Awasthee
भोपाल। चित्रकूट में आ रहे उपचुनाव की तैयारी केवल भाजपा ही नहीं कर रही बल्कि शिवराज सिंह सरकार और मप्र के सरकारी विभाग भी कर रहे हैं। विभागों के आला अधिकारियों ने चित्रकूट को प्राथमिकता पर ले लिया है। पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह ने चित्रकूट में जो घोषणाएं की थीं उन पर 'अति आवश्यक' कार्रवाई शुरू हो गई है। हालात यह हैं कि प्रदेश के दूसरे इलाकों में सीएम शिवराज की घोषणाओं पर कार्रवाई के लिए बजट की औपचारिकताएं पूरी करनी हैं परंतु चित्रकूट के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है। 

दिनांक 22 सितम्बर 2017 को प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने एक पत्र जारी किया है। यह पत्र बड़ी ही चतुराई के साथ जारी किया गया है। पत्र का विषय कुछ अलग है परंतु पत्र के अंदर पते की बात लिखी गई है। प्रमुख अभियंता श्री केके सोनगरिया के हस्ताक्षर से जारी पत्र में क्रमांक 3 पर लिखा गया है कि मानननीय मुख्यमंत्री जी के चित्रकूट भ्रमण में विभाग से संबंधित की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से करने की कार्यवाही करना सुनिश्तिच करें।
पत्र में बाकी सभी कामों के​ लिए जानकारी भेजने को लिखा गया है ताकि आने वाले बजट में उसके लिए प्रावधान कराया जा सके परंतु चित्रकूट के लिए ऐसी कोई औपचारिकता दर्ज नहीं की गई है। प्रमुख अभियंता ने यह पत्र मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्रियों के नाम लिखा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!