MP: आदिवासी महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष की करंट से मौत

अभिषेक शर्मा/दमोह। बटियागढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष अशोक रानी की गुरुवार दोपहर करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फतेहपुर स्थित अपने घर में देवी आदिवासी की पत्नी अशोक रानी GI तार पर सुखाने के लिए कपड़े टांग रही थी। इसी दौरान तेज करंट का झटका लगने पर वह बेहोश हो गई। बाद में परिजन उनको लेकर हटा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

घटना के समय वो अकेली थीं। सबसे पहले उनकी 8 साल की बेटी दुर्गा ने उन्हे देखा। 12 साल के बेटे परषोत्तम ने भी मां को उठाने का प्रयास किया परंतु बच्चों ने जैसे ही मां को हाथ लगाया। उन्हे भी झटका लगा। बेहोश हो चुकीं अशोकरानी के शरीर में करंट दौड़ रहा था। 

हटा अस्पताल में अशोक रानी को मृत घोषित कर दिए जाने की जानकारी लगते ही रिश्तेदारों तथा पार्टी नेताओं की भीड़ लग गई। वही पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर मामले को जांच में लिया है। घटना की जानकारी लगने पर बटियागढ़ हटा तथा फतेहपुर में जनपद अध्यक्ष अशोक रानी आदिवासी को जानने-पहचानने वालों में तथा राजनीतिक दलों की जन प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!