MP: बजरंग दल के नेता को शार्पशूटर ने गोली मारी, हत्या

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में बीती रात बाइक सवार शार्पशूटर ने बजरंग दल के नेता तरुण सांखला को सरेराह गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हत्याकांड इतना प्री प्लान था कि शूटर ने चलती बाइक में नेता को गोली मारी और वो कतई मिस नहीं हुई। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते शूटर्स वहां से फरार हो चुके थे। अब इलाके में तनाव पसर गया है। पुलिस तैनात है। 

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, लंबी गली निवासी तरुण पिता राजेन्द्र सांकला 20 वर्ष रात करीब एक बजे बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालेज रोड पर बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

घायल तरुण को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलने के बाद लोग जिला चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने रात से ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

सुबह मृतक तरुण के पोस्टमार्टम के समय जिला चिकित्सालय में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। प्रशासन ने त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए मृतक तरुण का पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद शहर के सभी प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि बजरंग दल नेता तरुण सांखला कृष्णा स्वीट्स को धमकाने और फिरौती मांगने के आरोप में पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा दानिश मर्डर केस में भी मृतक का नाम आया था। जिसके कारण इस पर पूर्व में भी हमला हुआ था। तरुण के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास जैसे मामले में दर्ज है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!